फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त ने पालिका के ईओ की क्लास ली

Thu, 27 Sep 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
जिला विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक लेते आयुक्त राजीव रौतेला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में अधूरी तैयारी के साथ पहुंचना पालिका के ईओ को भारी पड़ा। ईओ के जवाब से असंतुष्ट कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारी को फटकार लगाते हुए जमकर क्लास ली। आयुक्त ने ईओ को प्राधिकरण के नियम कायदों का अनुपालन कराने की नसीहत के साथ ही कार्रवाई की चेतावनी भी दी।  
विज्ञापन


जिला प्राधिकरण की तीसरी बोर्ड बैठक हल्द्वानी स्थित आयुक्त कैंप कार्यालय में हुई। इस दौरान नगरीय क्षेत्र में प्राधिकरण के कामकाज और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के मामले में ईओ आयुक्त को जवाब नहीं दे सके। असंतुष्ट आयुक्त ने इस पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने बिना तैयारी और जानकारी बैठक में आने पर अधिकारी की जमकर क्लास ली।

इस बीच उपसचिव पद पर पालिका ईओ की जिम्मेदारी तय करते हुए नियुक्ति के निर्देश दिए। उन्होंने प्राधिकरण में रिक्त कर्मियों के पद आउटसोर्स के जरिए भरने के निर्देश दिए। डेपुटेशन पर काम के लिए कर्मियों को तैयार करने को भी कहा। उन्होंने सभी पटवारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण पर नजर रखने और प्राधिकरण को रिर्पोट करने को भी कहा।
विज्ञापन


बैठक में गासू में क्षतिग्रस्त भवनों के नव निर्माण और कंधारी रोड में दुकान आवंटन के मामलों पर चर्चा भी हुई। आयुक्त ने अधिकारियों को हर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य नगर नियोजक एसके पंत, सह आयुक्त एसएम श्रीवास्तव, कोषाधिकारी नीतू भंडारी, पालिका ईओ राजदेव जायसी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें