फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुण ले दगड़िया बात सुणि जा...

Tue, 15 Jan 2019 10:56 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
दक्ष कार्की।
विज्ञापन

बागनाथ की नगरी में कड़ाके की ठंड के बावजूद मेलार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का देर रात तक लुत्फ उठा रहे हैं। मंगलवार रात पीके एंटरटेनमेंट ग्रुप के कलाकारों के नाम रही। 

विज्ञापन


नुमाइशखेत स्थित रंगमंच में मंगलवार रात पीके एंटरटेनमेंट ग्रुप के नीलू जौहरी ने गीत ए जा रे चैत बैसाखा... छह साल की पूर्णिमा दानू ने काजलक टिक लगा बे... और मास्टर दक्ष कार्की ने सुण ले दगड़िया बात सुणि जा... से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा ममता आर्या समेत अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। वहीं रोबो डांसर के नाम से मशहूर विक्रम बोरा ने भी अपने डांस से लोगों का मनोरंजन किया। 

पप्पू कार्की को किया याद, एलबम का विमोचन
मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, विशिष्ट अतिथि कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिपं सदस्य गोविंद दानू, पूर्व प्रमुख रेखा खेतवाल और हाईकोर्ट के एडवोकेट बसंत कुुमार ने पीके एंटरटेनमेंट ग्रुप की ओर से दिवंगत लोक कलाकार पप्पू कार्की के अंतिम गीत पर आधारित छित्कू ऑडियो कैसेट का विमोचन किया। वहां पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जयंत भाकुनी, व्यापार मंडलाध्यक्ष हरीश सोनी, ईओ राजदीप जायसी, पंकज पांडे, संजय जगाती, रघुवीर दफौटी, भुवन कांडपाल, हेम जोशी आदि थे।  
विज्ञापन


बैर भगनौल और चांचरी के गीतों ने मोहा मन       
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के दौरान चौक बाजार में बैर भगनौल और पारंपरिक चाचरी के गीतों का मेलार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया। कलाकारों ने शिखर डाना ह्यूं पड़ो छोड़ि दे भिना मेरि धपेली... समेत अनेक चांचरी के गीतों का गायन किया। वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नरेंद्र खेतवाल, दलीप खेतवाल, मोहन राम, नारायण राम, राजन राम, बहादुर सिंह, मोहन सिंह, राम सिंह, दीवान राम, गिरीश लाल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें