कोट भ्रामरी मंदिर में पूजा की बारी इस बार जखेड़ा के परिहार कुनवे की है। परिहार कुनवे के लोग गांव के देवी मंदिर पहुुंचे। मंदिर पहुंचने पर मेला कमेटी के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
जखेड़ा खाम के परिहार कुनवे ने गांव के देवी मंदिर में प्रात: पूजा अर्चना की।
गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और बाजे गाजों के साथ कोट मंदिर पहुंचे। कोट मंदिर पहुंचने पर मेला कमेटी लोगों और क्षेत्र के लोगों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। जखेड़ा के प्रधान और परिहार कुनवे के मुख्या ईश्वर परिहार ने बताया कि जन्मा अष्टमी के दिन से गांव में देवी जागरण शुरू हो गया था।
उन्होंने बताया कि मंदिर में वह बुधवार रात और दिन में पूजा करेंगे। आज रात भंडारा परिहार कुनवे की ओर से होगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भंडारा स्थल पर आकर प्रसाद गृहण करने को कहा। वहां मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, सचिव रंजीत डसीला, कोट मंदिर के प्रधान भंडारी बलवंत सिंह भंडारी, मेलाधिकारी रवींद्र सिंह बिष्ट, एडवोकेट गिरीश कोरंगा, हीरा सिंह बोरा आदि मौजूद थे।