गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी नंदाष्टमी का मेला बुधवार से शुरू होगा। मेला कमेेटी ने मेले की सारी तैयारियों कर ली है। जखेड़ा के परिहार कुनबे के लोगों बुधवार को ध्वजा और बाजे-गाजों के साथ मंदिर पहुंचेंगे। नंदा शाम सात बजे अवतार होगी। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने आज मंदिर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने जिला प्रशासन से मेले के दौरान व्यवस्थाएं चुस्त रखने को कहा। जिला प्रशासन ने मेला परिसर, मुख्य मंदिर में बिजली, पानी, अस्थायी शौचालय बना दिए है। व्यापारियों ने मेला परिसर में अपनी दुकानें सजा दी है। मेलाधिकारी एवं एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने राजस्व और रेगुलर पुलिस से व्यवस्थाएं चौकस रखने को कहा।
कोट भ्रामरी मंदिर के प्रधान भंडारी बलवंत सिंह भंडारी ने बताया कि आज छोटी जागरण की रात शाम सात बजे देवी जागर में अवतार होगी। जखेड़ा के परिहार कुनबे के लोग बुधवार को अपराह्न चार बजे ध्वजा और बाजे-गाजों के साथ पूजा करने मंदिर आएंगे। उन्होंने बताया कि कदली का वृक्ष लेने आठ सितंबर को सुबह नौ बजे लोगों बाजे-गाजों के साथ मवई गांव जाएंगे।
मेले में आज रात स्वर्गीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अयातोली गांव निवासी गुमान सिंह रावत के पुत्रों की ओर भंडारा होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐठानी ने बुधवार प्रात: मंदिर पहुंचेंगे। अध्यक्ष ने जिला पंचायत के कर्मचारियों से मेले के दौरान व्यवस्थाएं बनाने को कहा है। जखेड़ा के प्रधान ईश्वर सिंह परिहार ने बताया कि इस बार मेले में पूजा जखेड़ा के परिहार कुनवे के लोग के करने की बारी है।
परिहार कुनबे के लोग पूर्वाह्न 11 बजे जखेड़ा से बाजे गाजों के साथ कोट मंदिर को रवाना होंगे। मेला कमेटी के सचिव रंजीत डसीला ने बताया कि स्थानीय, बाहरी सांस्कृतिक टीमें बुधवार को 12 बजे तक सांस्कृतिक मंच मे पहुंच जाएंगी। प्रभारी बीईओ रवींद्र प्रकाश आर्या ने बताया कि कोट भ्रामरी मेले के मद्देनजर गरुड़ ब्लॉक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और पब्लिक स्कूल नौ सितंबर को विवेकाधीन अवकाश के तहत बंद रहेंगे।