बैजनाथ थाने के अभिलेखों का निरीक्षण करते सीओ महेश चंद्र जोशी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सीओ महेश चंद्र जोशी ने शुक्रवार को थाना बैजनाथ एवं फायर स्टेशन गरुड़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, भोजनालय, बैरिक आदि का मुआयना कर थाना अभिलेखों (रोकड़ बही/अपराध रजिस्टर/विवेचना रजिस्टर/ड्यूटी रजिस्टर आदि), आपदा प्रबंधन के उपकरणों को देखा। आपदा प्रबंधन के उपकरणों की उपयोगिता के बारे में बताया। भोजनालय, बैरक, थाना परिसर की सफाई व्यवस्था के लिए जरूरी निर्देश दिए। वहीं फायर स्टेशन गरुड़ में निरीक्षण के दौरान आपदा उपकरणों, फायर सर्विस, एमटी कार्यालय में फायर वाटर टेंडर, रनिंग लॉग बुक को चेक किया गया। इस दौरान एसओ बैजनाथ कैलाश सिंह बिष्ट, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गरुड़ डूंगर सिंह आदि रहे। ब्यूरो