फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीई किट पहनकर संक्रमितों से मिले सीएम, बोले-इलाज में नहीं होगी कोई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने डिग्री कॉलेज स्थित कोविड केयर सेंटर के साथ ही जिला अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में सांसद अजय टम्टा के साथ कोविड किट पहनकर पहुंचे सीएम ने कोविड मरीजों का हालचाल जाना। मरीजों से व्यवस्थाओं, भोजन के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज स्थित कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण के बाद सीएम रावत ने ट्रामा सेंटर में बनाए गए कोविड अस्पताल में डॉक्टरों से कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। डॉक्टरों के हौसले की तारीफ की। उन्होंने कोविड अस्पताल में भर्ती एक मरीज से फोन पर बात कर हाल-चाल जाना और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद सीएम ने जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। सीएम सांसद अजय टम्टा के साथ पीपीई किट पहनकर वार्ड में भर्ती मरीजों से मिले और सुविधाओं के बारे में बात की। सीएम ने मरीजों को विश्वास दिलाया कि उनके इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। सीएम ने कहा कि मरीजों को समय पर भोजन, दवा, डॉक्टर उपलब्ध हो रहे हैं। यह देखकर संतुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें