फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज बागेश्वर में करेंगे बस अड्डे का उद्घाटन

विज्ञापन
Trivendra S Rawat new2.jpg
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को नगर में आएंगे। वह बिलौना में नवनिर्मित रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रावत बुधवार दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से राजकीय डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचेंगे। दोपहर 12:5 बजे डिग्री कॉलेज से कार से प्रस्थान कर 12:15 बजे पिटकुल के 132/33 केवी विद्युत उपगृह मजियाखेत-कफलखेत का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12:45 बजे विद्युत उपगृह मजियाखेत-कफलखेत से प्रस्थान कर 12:55 बजे बिलौना में नवनिर्मित उत्तराखंड परिवहन निगम के बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे। वहां जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के पोर्टल की लांचिंग समेत विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। दोपहर दो बजे अड्डे से बिलौनासेरा से प्रस्थान कर 2:10 बजे डिग्री कॉलेज पहुंचेंगे। 2:15 बजे डिग्री कॉलेज से हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें