फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में कपड़े का गोदाम आग से जलकर खाक

विज्ञापन
बागेश्वर में कपड़े के गोदाम में आग लगने से जले कपड़े। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के मजियाखेत सैंज में अज्ञात कारणों से एक पुराने कपड़े के गोदाम आग लग गई। आग से गोदाम में रखे कपड़े जलकर खाक हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब छह बजे मजियाखेत सैंज स्थित पुराने कपड़े के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची और आग को फायर उपकरणों से बुझाया। प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गोदाम में दरी बनाने के लिए पुराना कपड़ा रखा गया था, जो जल गया है। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाने में फायर सर्विस के चालक जगदीश सिंह, चालक चंद्र प्रकाश, फायरमैन नवीन जोशी, फायरमैन रवि सिंह राणा, फायरमैन सूरज सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें