फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

112 कर दी थी झूठी सूचना, पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर पर भ्रामक सूचना देने पर युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर ललित मोहन पुत्र पनी राम (23) निवासी ग्राम मगरुप्रहरी ने झूठी सूचना दी थी। जांच में सूचना भ्रामक निकली। पुलिस ने उसके खिलाफ 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और भ्रामक सूचना देने वाले लोगों पर लगातार नकेल कस रही है। अफवाह फैलाने और भ्रामक सूचना देने पर अब तक कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें