बागेश्वर के गांधी पार्क की सफाई करते फड़ व्यापारी कल्याण समिति के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति ने घटबगड़ वार्ड और मलिन बस्ती में सफाई अभियान चलाया। समिति अध्यक्ष किशन राम के नेतृत्व में चले सफाई अभियान के दौरान गांधी पार्क में फैले कूड़े को झाड़ू लगाकर साफ किया। इसके अलावा उक्त जगहों पर रोड किनारे और बस्ती के भीतर रास्तों पर बिफरे कूड़ा करकट का जमा कर उसका कूड़ेदान में निस्तारण किया गया। वहां भीम कुमार, कमला देवी, सुनील कुमार, सागर, नंदन सिंह परिहार, भगवान बिष्ट आदि मौजूद थे।