बागेश्वर। कपकोट के पौंसारी में 28 अगस्त की रात आई आपदा से राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मलबा भर गया। सफाई नहीं होने से बुधवार को स्कूल का संचालन नहीं हो पाया। विभाग के अनुसार मलबा सफाई का कार्य बृहस्पतिवार तक पूरा जाएगा।
राप्रावि के पीछे भूस्खलन होने से कक्षों में मलबा भर गया था। इसके बाद से जिले में बारिश के अलर्ट को देखते हुए सभी स्कूलों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया था। 29 अगस्त से प्रशासन की टीम पौंसारी गांव में डेरा डाले हुई थी। लोनिवि ने स्कूल में घुसे मलबे की सफाई का कार्य शुरू कर दिया था।
मंगलवार को स्कूल के मलबे की सफाई का कार्य पूरा हो चुका था। लेकिन स्कूल के पीछे एक बड़ा बोल्डर खतरा बना हुआ था। जिसके चलते बुधवार को स्कूल का संचालन नहीं हो पाया। लोनिवि के जेई दीपक उप्रेती ने बताया कि बोल्डर काफी बड़ा था। कड़ी मशक्कत के बाद उसे तोड़कर स्कूल परिसर को सुरक्षित कर दिया गया है।
कोट
पौंसारी गांव में आई आपदा से स्कूल में मलबा भर गया था। जिससे वहां विद्यार्थियों को पढ़ाने में खतरा था। बुधवार को स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए थे। बृहस्पतिवार से स्कूल का संचालन किया जाएगा। - चक्षुपति अवस्थी, बीईओ कपकोट