बागेश्वर के मंडलसेरा क्षेत्र में एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।
बागेश्वर जिले में आत्महत्या का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। नगर के मंडलसेरा क्षेत्र स्थित जीतनगर निवासी एक छात्रा अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) नुमाइशखेत में कक्षा 12 की मेधावी छात्रा बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कु. आंचल आर्या (18) पुत्री अजय चंद निवासी जीतनगर, मंडलसेरा वर्तमान में पढ़ाई के सिलसिले में किराए के कमरे में रह रही थी। आज सुबह जब इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर तुरंत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का मुआयना किया।
मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई
पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिनकी मौजूदगी में आज विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
शुरुआती तौर पर आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। इस ह्रदय विदारक घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शिक्षण संस्थान व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।