फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सिविल इंजीनियर ने सजावटी पौधे और फूलों में खोजा कारोबार

Sat, 25 Oct 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिंदगी को सकारात्मक सोच के साथ जीने वाले के लिए सफलता के दरवाजे कभी बंद नहीं होते। सिविल इंजीनियर भानु प्रकाश जोशी के लिए यह लाइन सटीक बैठती है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में नौकरी छूटने से बेरोजगार हुए भानु ने निराश होने की बजाय फूलों की खुशबू में रोजगार ढूंढा। सजावटी फूल, पौधे और बीजों की बिक्री कर वह अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। मूल रूप से बिंता निवासी भानु के पिता गिरीश चंद्र जोशी बागेश्वर उद्यान विभाग से सेवानिवृत हैं। रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने अपने अनुभव का लाभ उठाकर फूल और सब्जी के बीज और दवाइयाें का कारोबार शुरू किया।
पिता से प्रेरित होकर भानु भी उनसे जुड़ गए। उन्होंने सजावटी पौधे और फूलों की बिक्री करना शुरू किया। उन्होंने इंडोर पौधे और फूल मंगाए जिनकी अच्छी बिक्री होने लगी। भानु बताते हैं कि इस साल ही उन्होंने काम शुरू किया। सजावटी पौधे और फूलों की अच्छी मांग होने से कारोबार बढि़या चल रहा है। दिवाली में भी अच्छी बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें