फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क के लिए फुलवाड़ी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 05 Jun 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के फुलवाड़ी गांव में सड़क और संचार की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। सड़क और संचार के लिए फुलवाड़ी के ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


फुलवाड़ी के ग्रामीण गांव के भुम्याल मंदिर में एकत्र हुए। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार मांग के बावजूद सरकार ध्यान नहीं दे रही है। सड़क नहीं होने से लोगों को दो किलोमीटर के ढलान और चढ़ाई वाले रास्ते पर पैदल आवाजाही करनी पड़ती है। गांव में किसी के बीमार होने पर उसे डोली से सड़क तक लाना पड़ता है। सामान कंधे या पीठ पर ढोकर गांव तक पहुंचाना पड़ता है। संचार सुविधा नहीं होने से लोग महानगरों में रहने वाले स्वजनों से फोन पर बात तक नहीं कर सकते। उनका कहना है कि सड़क और संचार सुविधा होती तो लोगों को 108 समेत अन्य सुविधाओं से लाभ मिलता। गांव में सुविधाएं नहीं होने से लोग पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस मौके पर शेर सिंह दानू, रूप सिंह धामी, चरण सिंह बघरी, प्रवीण सिंह धामी, तारा ढोक्टी, मीना धामी, गोपुली देवी, डिकरी देवी, कविता ढोक्टी, बसंती बघरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें