फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गुरिल्लों ने किया प्रदर्शन, नौकरी और पेंशन मांगी

Thu, 29 Jun 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गुरिल्लों की जन जागरण रथ यात्रा का रानीखेत पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान गुरिल्लों ने प्रदर्शन कर सरकार को कोसा और नौकरी और पेंशन की मांग की।
विज्ञापन

जन जागरण रथ यात्रा के दौरान मुख्य बाजार में हुई सभा में गुरिल्लों ने कहा कि वे लंबे समय से एसएसबी में समायोजन, सरकारी विभागों में नौकरी और पेंशन की मांग कर रहे हैं। न्यायालय ने भी उनके पक्ष में फैसला दिया है। सरकार इस फैसले का पालन नहीं कर रही है जिससे उनके हित प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में गुरिल्लों ने रथ यात्रा निकाली है। इसके माध्यम से सरकार की नाकामी को जन-जन तक पहुंचाने के साथ गुरिल्लों को एकजुट किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि हक मिलने तक उनका आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा। वहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, अनिल पंत, रामेश्वर गोयल, प्रमोद दयाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, कमला पंत, दीवान सिंह माहरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें