फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात ठप

Sat, 10 Jun 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के सातचौंरा में पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से कांडा और बागेश्वर रूट पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने के बाद फायर सर्विस, वन विभाग, एसडीआरएफ और राजस्व पुलिस की टीम नेे पेड़ को काटा और यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन




जिले में इन दिनों जंगल की आग से पेड़ों को नुकसान हो रहा है। सातचौंरा में चीड़ का एक पेड़ आग की चपेट में आने के बाद टूटकर गिर गया। बीच सड़क पर पेड़ गिरने से कांडा-बागेश्वर सड़क पर यातायात ठप हो गया था। अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि पेड़ को काटने के लिए फायर सर्विस से एलएफएम त्रिलोक राम, एफएम प्रकाश चंद्र पंत, चालक चंद्र राम को भेजा गया था। एसडीआरएफ और अन्य के सहयोग से जल्द पेड़ को काटकर यातायात सुचारू करवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें