फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आंदोलन पर डटे रहे उपनल कर्मचारी

Thu, 29 Jun 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में समायोजित करने की मांग के लिए कोविड उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। उपनल कर्मचारी सेवा विस्तार नहीं दिए जाने के बाद से आंदोलन पर डटे हैं। नाराज कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन


बुधवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे उपनल कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना काल में पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य किया जिसके बदले में उन्हें सेवा विस्तार तक नहीं दिया जा रहा है। बेरोजगारी से परेशान कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार और विभाग ने जल्द सुध नहीं ली तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर पूजा कनौजिया, रितु कनौजिया, रेखा, रीता, पूजा सोनी, संजय कनौजिया, बलवंत नगरकोटी, पवन खेतवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें