कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने बीते दिनों पिथौरागढ़ जिले के मसूरीकांठा-होकरा सड़क हादसे में मारे गए कपकोट विकासखंड के दस लोगों के परिजनों को घर-घर जाकर सड़क सुरक्षा मद से दो-दो लाख रुपये के चेक वितरित किए।
बीते 22 जून को मसूरीकांठा-होकरा सड़क हादसे में कपकोट के शामा निवासी किशन सिंह (64) पुत्र खुशाल सिंह, धर्म सिंह (69) पुत्र पदम सिंह, कुंदन सिंह (58) पुत्र खीम सिंह, निशा (24) पत्नी उमेश सिंह, उमेश सिंह (28) पुत्र कुंदन सिंह, शंकर सिंह (42) पुत्र प्रताप सिंह, सुंदर सिंह (37) पुत्र खुशाल सिंह और भनार निवासी महेश सिंह (35) पुत्र मोहन सिंह, खुशाल सिंह (64) पुत्र उदय सिंह, दान सिंह (52) पुत्र मंगल सिंह की मृत्यु हो गई थी।
बृहस्पतिवार को शामा और भनार गांव में विधायक गढि़या ने मृतकों के परिजनों को सड़क सुरक्षा मद से दो-दो लाख रुपये के चेक प्रदान किए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। भविष्य में भी प्रभावित परिवारों की मदद की जाएगी।
इस दौरान उनके साथ पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश कोरंगा, सुरेश कांडपाल, पूर्व प्रमुख मनोहर राम, प्रताप सिंह कठायत, हरीश साह, ओम प्रकाश ऐठानी, दुर्गा सिंह, राजस्व निरीक्षक सुंदर परिहार आदि मौजूद थे।