फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रानीखेत में कांग्रेस ने किया चिकित्सकों के तबादले का विरोध

Tue, 13 Jun 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नागरिक चिकित्सालय रानीखेत से छह चिकित्सकों के एक साथ स्थानांतरण करने के विरोध में कांग्रेस ने तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल में रानीखेत के अलावा गढ़वाल के कर्णप्रयाग, गैरसैंण, माईथान से भी मरीज इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं। अस्पताल से एक साथ छह चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया है जिससे मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में स्थानीय विधायक और सांसद चुप हैं जबकि उनकी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के दावे कर रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। धरना देने वालों में कैलाश पांडे, गीता पवार, नेहा साह माहरा, कुसुमलता जोशी, देवेंद्र साह, गोपाल देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें