फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एसएसजे के शिक्षणेतर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 13 Jun 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 11 सूत्रीय मांगों के लिए एसएसजे विश्वविद्यालय के शिक्षणेतर कर्मियों ने विवि प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि समस्याओं की सूची प्रतिदिन लंबी होती जा रही है लेकिन इनका समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षणेत्तर कर्मी सोमवार को कार्यस्थल पहुंचे और दो घंटे कार्यबहिष्कार करने के बाद विवि प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा। साथ ही उनके लिए बन रहे आवास का निर्माण कार्य सालों बाद भी पूरा नहीं हो सका है। ग्रुप-डी से ग्रुप-सी में प्रोन्नति नहीं दी जा रही है। कार्मिकों की कमी के बावजूद भी चतुर्थ श्रेणी और सफाई कर्मियों की नियुक्ति नहीं हो रही है। इस दौरान उन्होंने परीक्षा अनुभाग में तैनात कार्मिकों की तरह परिसर में कार्यरत कार्मिकों को परीक्षा से संबंधित कार्य का मानदेय देने, कार्मिकों को उनकी कार्यकुशलता और पद के अनुरूप पटल आवंटित करने की मांग की। बताया कि 11 सूत्रीय मांगों के लिए पूर्व में विवि प्रबंधन को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने विवि प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे लगाए और जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन के साथ ही पूर्ण कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। वहां शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जीवन चंद्र मठपाल, उपाध्यक्ष अंशुमान पंत, राजेंद्र राणा, गुलाब राम, केएन पाठक, गीता रावत, विमला देवी, देवकी, नंदन सिंह, प्रमोद सिंह, नंदा, हेमलता अवस्थी, पूरन, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो- 12 एएलएम 5 पी- 11 सूत्रीय मांगों के लिए एसएसजे विवि में प्रदर्शन करते शिक्षणेतर कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें