फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उपनल कर्मियों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Sun, 04 Jun 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। समायोजन की मांग के लिए कोविड उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। उपनल कर्मियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन


बीते 16 मार्च से उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। रविवार को भी उपनल कर्मी धरने पर डटे रहे। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार और विभाग उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। विभाग से हटाए जाने के बाद से कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेेगा। इस मौके पर पूजा कनौजिया, रेखा, आनंद प्रसाद, संजय कनौजिया, सुमित कुमार, भागीचंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
समय सारणी छह घंटे करने की मांग

अल्मोड़ा। योग अनुदेशकों ने नंदादेवी में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुष विभाग में नियुक्त किए गए योग अनुदेशकों ने अपनी समय सारणी एक घंटे से बढ़ाकर छह घंटे करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता पवन कुमार जोशी ने की। संचालन सुरेश चंद्र कांडपाल ने किया। बैठक में योग अनुदेशक अजय कनवाल, ज्योति रैकवाल, उमा विष्ट, दीपा पडियार, गीतांजलि भट्ट, गायत्री, दीपा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें