गरुड़ (बागेश्वर )। जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रायोजित जी -20 कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली और संगोष्ठी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरणविद और नदी बचाओ आंदोलन के प्रमुख सदन मिश्रा थे।
कौशल विकास कार्यक्रम के तहत हिमालय ट्रस्ट गरुड़ में व्यवसायिक प्रशिक्षण ले रहे बच्चों, बैजनाथ, स्यालदे टीट, भकुुनखोला, गढ़सेर के बच्चों ने हिमालय ट्रस्ट कार्यालय से बैजनाथ मंदिर समूह तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। बैजनाथ मंदिर परिसर और बैजनाथ बैराज के आसपास गिरे कूड़े को एकत्र कर नष्ट किया। बैजनाथ परिसर में हुई संगोष्ठी में पर्यावरणविद् सदन मिश्रा ने स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नदियों को बचाने की जरूरत है। जेएसएस की कार्यक्रम अधिकारी चंदू नेगी ने कहा कि जी-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का मंच है। सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर संरचना और अधिशासन करने और उसे मजबूत करने में भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में खष्टी देवी, सौरभ कुमार, दीक्षा तिवारी, आदित्य कालाकोटी ने विचार रखें।
03जीआरडी 01बैजनाथ मंदिर समूह के पास एकत्रित कड़े को नष्ट करते युवा