फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रोडवेज की तीन बस हुईं खराब, दो गईं चारधाम

Thu, 01 Jun 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शुभारंभ के आठ महीने बीत जाने के बाद भी रोडवेज डिपो की व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी है। डिपो को मिलने वाले 21 बसों के बेड़े में से अब तक 11 बसें की मिल सकीं हैं। इनमें से मात्र छह बसों का वर्तमान में संचालन हो रहा है। पांच बसों की सेवा चरमराने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पिछले साल चार सितंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी और तत्कालीन परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने रोडवेज डिपो का शुभारंभ किया था। डिपो के शुभारंभ से पूर्व जिले से छह रूटों में बस सेवा का संचालन होता था। डिपो बनने के बाद हालात अधिक बदले नहीं दिख रहे हैं। नई रूटों पर बसों का संचालन अब तक नहीं हो सका है। पूर्व में चलने वाली दिल्ली-भराड़ी बस का संचालन भी बाधित है।
वर्तमान में डिपो की तीन बस खराब पड़ी हैं। दो बसें चारधाम यात्रा ड्यूटी पर भेजी गई हैं। पांच बसों की कमी का असर विभिन्न रूटों पर दिख रहा है। दिल्ली-धरमघर बस अनियमित हो गई है। सप्ताह में केवल एक या दो बार ही इस बस सेवा का संचालन हो रहा है। सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने कहा कि बसों के खराब होने का मसला अधिक बड़ा नहीं है। खराब बसों को जल्द ठीक कराकर संचालित करवाया जाएगा। डिपो से नई बसों के जल्द संचालन के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें