फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ओलावृष्टि से किसानों के माथे पर शिकन

Sun, 21 May 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही ओलावृष्टि से किसान परेशान हो उठे हैं। फल, सब्जी को नुकसान पहुंच रहा है। घाटी वाले इलाकों में गेहूं कट चुके हैं जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में गेहूं कट रहे हैं। अगर यदि ऊंचाई वाले स्थानों में ओलावृष्टि हुई तो गेहूं की पकी फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन

जिले में मार्च में ओलावृष्टि का सिलसिला शुरू हो गया था। तब ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि हुई थी। फल के पेड़ों में लगे फूलों और सब्जी के पौधों को नुकसान पहुंचा था। अप्रैल में भी जिले के विभिन्न हिस्सों में कई बार ओलावृष्टि हुई। तब घाटी वाले इलाकों में गेहूं की फसल कट रही थी। गनीमत रही कि घाटी वाले इलाकों में ओलावृष्टि नहीं हुई।
कांडा क्षेत्र के कई इलाकों में शनिवार को ओलावृष्टि हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में इन दिनों गेहूं की फसल तैयार है। किसान फसल समेटने में जुटे हैं। ऐसे में अगर ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि हुई तो अब गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक होगी।
विज्ञापन

डीएम अनुराधा पाल का कहना है कि मौसम पर नजर रखी जा रही है। फसल क्षति का आकलन कराया जाएगा। फसल बीमा योजना से किसानों को मदद मिलेगी। जरूरत पड़ी तो शासन से अलग से मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें