फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मजियाखेत, तहसील रोड पर पेयजल वितरण में सुधार नहीं

Sun, 21 May 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर क्षेत्र के तहसील रोड, मजियाखेत, कफलखेत समेत कई इलाकों में पेयजल वितरण में सुधार नहीं आया है। इन इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को काफी कम पानी मिल पा रहा है। पानी की कमी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन इलाकों के साथ मोहल्ला मंडलसेरा के कई इलाकों को एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जरूरत के अनुसार पानी की उपलब्धता नहीं होेने के कारण इन इलाकों में सालभर पानी की परेशानी बनी रहती है। नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को हर रोज 5.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता है लेकिन पानी केवल तीन एमएलडी मिल पाता है। मजियाखेत निवासी पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख सुनीता टम्टा, पेयजल उपभोक्ता शोभा देवी ने कहा कि सारा दिन पीने के पानी की व्यवस्था करने में लग जाता है। स्कूल जाने और आने के बाद कई बच्चों को भी पानी ढोना पड़ रहा है।

वितरण व्यवस्था में लगाए गए जल संस्थान के कर्मचारी पेयजल वितरण में लापरवाही बरतते हैं। यह भी पेयजल संकट का बड़ा कारण है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता देवड़ी का कहना है कि जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिलने से परेशानी है। व्यवस्था बनाने के लिए रोस्टर बनाकर पीने का पानी दिया जाता है। आवश्यकता वाले इलाकों को टैंकर से भी पानी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें