फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पेठी में दो दिन से बिजली गुल, 22 परिवार प्रभावित

Thu, 13 Jul 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। मानसूनी बारिश का असर बिजली लाइन पर पड़ने लगा है। कपकोट के पेठी गांव की बिजली दो दिन से गुल होने से 22 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिचला दानपुर के गांवों में भी रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

पेठी गांव की बिजली आपूर्ति मंगलवार को बाधित हो गई थी। ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दि लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है। हिंसक जानवरों के जंगल से गांव की ओर आने का खतरा बना है। बिचला दानपुर के शामा, लीती, रातिरकेटी, गोगिना, कीमू आदि गांवों में बुधवार को बिजली ठप रही। करीब चार हजार की आबादी को पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा ने बताया कि बारिश के दिनों में बिजली गुल होने से परेशानी अधिक बढ़ जाती है। लोगों के रोजमर्रा के काम पर भी असर पड़ता है।
एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि तार टूटने से पेठी गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। शुक्रवार तक तार जोड़कर आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। बिचला दानपुर में पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें