फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बुधवार को जन औषधि केंद्र में पड़ा रहा ताला

Wed, 25 Oct 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दवाओं के कमी के लिए सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में बुधवार को भी ताला पड़ा रहा।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र के बंद रहने से लोगों को सस्ती दवा नहीं मिल पाई। लोगों को बाजार से महंगे दामों में दवा खरीदनी पड़ी। बागेश्वर का जन औषधि केंद्र अक्सर पर्याप्त दवा उपलब्ध नहीं होने के लिए चर्चा में रहता है। हाल में स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार ने जन औषधि केंद्रों में पर्याप्त दवा रखने के निर्देश दिए थे। इसका भी कोई असर होता नहीं दिखाई दे रहा है। जन औषधि केंद्र में सस्ती दरों पर जैनरिक दवा मिलती हैं। बाजार में दवाओं की कीमत अधिक होने से जन औषधि केंद्र लोगों के लिए मुफीद रहता है। व्यवस्था में खामी के चलते लोगों को उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
डीएम अनुराधा पाल का कहना है कि जन औषधि केंद्र बंद रहने के कारणों की जानकारी हासिल की जा रही है। केंद्र नियमित खुले, इसका प्रबंध किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें