फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वेतन की मांग के जल संस्थान कर्मियों ने की नारेबाजी

Fri, 09 Jun 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने से नाराज जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। जल संस्थान कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर डटे कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रमेश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता और अशोक कुमार के संचालन में कर्मचारी धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने कहा कि पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने के बावजूद उन्हें नियत समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। भुगतान नहीं होने से कर्मचारी आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कई कर्मचारियों के खाते में ईपीएफ की राशि जमा नहीं की जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द मांग नहीं मानी गई तो पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार होगा और कर्मचारी कार्यालय में तालाबंदी कर क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। इस मौके पर आनंद सिंह, नंदन प्रसाद, हरीश तेवाड़ी, नवीन चंद्र, आनंद सिंह मेर, नंदन प्रसाद, प्रेम सिंह, चंचल सिंह, दीवान सिंह, पूरन सिंह, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह दफौटी, कुंदन सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें