फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोविड उपनल कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। आंदोलन को तीन महीने पूरे होने वाले हैं। इसके बावजूद सरकार और विभाग की ओर से सुध नहीं लिए जाने पर कर्मचारियों में नाराजगी है। उपनल कर्मियों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेेेतावनी दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को गरुड़ क्षेत्र के समाजसेवी भैरव नाथ टम्टा उपनल कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने कर्मचारियों की मांग को जायज बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों को सुरक्षित भविष्य देना चाहिए। उपनल कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार और विभाग मामले में सकारात्मक रुख अपनाकर कर्मचारियों को विभाग में समायोजित करने की मांग पूरी नहीं करते तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर संजय कनौजिया, बलवंत सिंह, आनंद प्रसाद, पूजा कनौजिया, रेखा, रीता आर्या, रितु, मंजू उप्रेती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें