फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: नई दिल्ली के ध्यानार्थ पाताल भुवनेश्वर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 10 घायल

Sat, 18 Feb 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर से पिथौरागढ़ के पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस यहां कलना बैंड के पास सड़क पर पलट गई। हादसे में दस लोग घायल हो गए। दो महिलाओं को अधिक चोट आई है। यात्रियों में अधिकतर दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के सैलानियों का दल शुक्रवार को बागेश्वर के एक होटल में रुका था। शनिवार को सुबह श्रद्धालुओं का दल मिनी बस (यूपी14 ईटी 1383) से बागेश्वर से पाताल भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ। बस सुबह करीब 11 बजे जिला मुख्यालय से करीब नौ किमी आगे कलना बैंड के पास पहुंची थी कि एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में बस सड़क पर पलट गई। बस में सवार निकिता शर्मा (31) पत्नी विकास निवासी दिल्ली, आकांक्षा (32) पति रोशन निवासी नई दिल्ली, आरके नागपाल (65) पुत्र आरएल नागपाल निवासी नई दिल्ली, राघव (24) पुत्र राजीव मल्होत्रा निवासी नई दिल्ली, अनाइशा (6) पुत्री रोशन निवासी नई दिल्ली, ललित (23) पुत्र सुरेंद्र निवासी नई दिल्ली, शीला (43) पत्नी अशोक कुमार निवासी नई दिल्ली, कुसुम (56) पत्नी सुरेंद्र निवासी नई दिल्ली, राजेश (29) निवासी उड़ीसा और पान सिंह (59) पुत्र धन सिंह निवासी कांडा बागेश्वर घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने बस से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में आकांक्षा और निकिता का हाथ फ्रैक्चर हो गया। अन्य यात्रियों को हल्की चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बस में 16 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर यात्रियों से हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें