कांडा के कांडेकन्याल गांव में प्रदर्शन करते खड़िया खनन से हो रहे नुकसान से नाराज ग्रामीण। विज्ञ?
- फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। कांडा तहसील के कांडेकन्याल और वासुदेव के ग्रामीणों ने गांव में हो रहे खनन के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पैदल रास्ते और उपजाऊ खेतों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।
नाराज ग्रामीणों ने कहा कि गांव में हो रहे खनन के दौरान उपजाऊ जमीन और रास्तों पर ध्यान नहीं दिया गया। बारिश के दौरान रास्ते टूट गए हैं। कई खेतों में मलबा भर गया है जिस कारण फसल और उपजाऊ जमीन बर्बाद हो रही है। पशुओं के लिए चारा भी पैदा नहीं हो रहा है।
कहा कि खनन से गांव के पेयजल योजना को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से गांव का निरीक्षण करने और खनन से हो रहे नुकसान का भरपाई करवाने की मांग की। इस मौके पर सुरेश कांडपाल, मुन्नी कांडपाल, जीवती कांडपाल, ललित पंत, अंजू वर्मा, हरीश कांडपाल आदि मौजूद रहे। संवाद