फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजोरीझाल-ओखलसों और डंगोली-सलानी सड़कें नहीं खुलीं

विज्ञापन
बागेश्वर के खोली गांव को जाने वाले रास्ते की क्षतिग्रस्त दीवार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में लंबे समय से बंद दो सड़कों पर यातायात सुचारु नहीं हो सका है। सड़क पर यातायात ठप होने से ग्रामीण पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। खोली गांव को जाने वाले पैदल रास्ते की सुरक्षा दीवार टूटने से खतरा बन गया है। ग्रामीणों ने लोनिवि को ज्ञापन देकर रास्ते की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गरुड़ तहसील की डंगोली-सलानी सड़क विगत 30 जुलाई से बंद पड़ी है, जबकि बिजोरीझाल-ओखलसों सड़क पर 15 अगस्त से यातायात बाधित है। भारी बारिश से इन सड़कों का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बंद होने के कारण उन्हें जिला और तहसील मुख्यालय आने के लिए कई किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि सड़कों को खोलने का काम चल रहा है।
इधर, जिला मुख्यालय के पास गांव खोली को जाने वाले सीसी मार्ग की सुरक्षा दीवार लंबे समय से टूटी है। बारिश के कारण रास्ते पर आवाजाही में खतरा बना हुआ है। इस सड़क से लोग रोजाना दोपहिया वाहन और पैदल आवाजाही करते हैं। ग्रामीण योगेश परिहार ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर जल्द रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें