फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायरों की कमी से जूझ रहीं 108 एंबुलेंस

विज्ञापन
बागेश्वर की 108 एंबुलेंस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ मानी जाने वाली 108 एंबुलेंस टायरों की कमी से जूझ रही हैं। टायर पुराने और घिसे होने के कारण एंबुलेंस संचालन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

जिले में दस 108 एंबुलेंस का संचालन किया जाता है। 108 एंबुलेंस का हर दिन संचालन किया जाता है। सड़क पर लगातार आवाजाही के कारण एंबुलेंसों के टायर जल्दी घिस जाते हैं। वर्तमान में कई एंबुलेंसों में टायरों की कमी बनी हुई है। कई वाहनों के टायरों की रबर बुरी तरह से घिस गई है। इससे इन एंबुलेंसों के संचालन में दिक्कत आ रही है।
जिले में घिसे टायरों से 108 एंबुलेंस मरीज ढो रही हैं। हालांकि कुछ ही एंबुलेंस के टायर घिसे हैं। टायरों की कमी की बात 108 एंबुलेंस के चालक भी स्वीकार करते हैं। घिसे टायरों से वाहनों को चलाने में दिक्कत होने की बात बताते हैं।
विज्ञापन

108 सेवा के जिला समन्वयक कमल शर्मा का कहना है कि पिछले महीने टायर आए थे। फिलहाल 6 टायरों की मांग की है। उनका कहना है कि फिलहाल सभी वाहनों में टायर सही हैं। जल्द ही नए टायर आ मिल जाएंगे। जरूरत पड़ने पर 108 एंबुलेंस नए टायर बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें