फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बेलगाम टैक्सियों की मनमर्जी से चरमराई नगर की यातायात व्यवस्था, छुट्टी के समय लग रहा भीषण जाम

Mon, 21 Sep 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के माल रोड में लगा चक्का जाम। 
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में बेलगाम टैक्सी संचालन और सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। मुख्य सड़कों पर दिनभर लगने वाले जाम से नगरवासियों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्कूली बसों और अन्य वाहनों के मुख्य मार्गों पर पहुंचते ही जाम लग जाता है। संकरी सड़कों और बेतरतीब पार्किंग के कारण एंबुलेंस समेत अन्य आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
नगर में यातायात प्रभावित होने का एक प्रमुख कारण टैक्सी चालकों की मनमानी भी है। निर्धारित टैक्सी स्टैंडों पर वाहन खड़े करने के बजाय चालक स्टेशन रोड और नगर के भीतरी क्षेत्रों में सड़क किनारे वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे मुख्य बाजारों में राहगीरों के लिए भी आवाजाही की जगह कम पड़ रही है।
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक, अयूब अली ने बताया कि नगर में निर्धारित टैक्सी स्टैंड के अलावा अनावश्यक रूप से प्रवेश करने वाले टैक्सी संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल बसों को निश्चित अंतराल पर छोड़ने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें