बागेश्वर। जिला मुख्यालय की सड़कों पर जाम की परेशानी बढ़ती जा रही है। आए दिन लग रहे जाम से राहगीरों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बुधवार को सुबह से दोपहर तक कई बार नगर की प्रमुख सड़कों पर जाम लगा। एसबीआई तिराहे, मालरोड, पिंडारी मार्ग, भागीरथी, स्टेशन मार्ग आदि सड़कों पर जाम लगने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं व्यापारियों को भी जाम के चलते नुकसान हो रहा है। हालांकि नगर में यातायात पुलिस मुस्तैद है लेकिन नगर की संकरी सड़कें और पार्किंग का उचित प्रबंध नहीं होने से जाम के हालात बन रहे हैं। संवाद