फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के एटीएम हुए खाली, लोग परेशान

Sun, 10 Dec 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में खाली पड़ा एटीएम।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को नगर क्षेत्र के सारे एटीएम खाली रहे। एटीएम से रुपये नहीं निकलने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। रुपये के बगैर लोगों के कई काम प्रभावित हो गए। खाताधारकों ने बैंक प्रबंधकों से एटीएम में शीघ्र रुपये डालने की मांग की है। 
विज्ञापन

बता दें कि नगर में एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, अर्बन, समेत कई अन्य बैंकों के कुल 13 एटीएम हैं। बैंकों ने शुक्रवार को अपने-अपने एटीएम में रुपये डाले थे, जो शनिवार की देर शाम तक खत्म हो गए थे। लोग रविवार सुबह एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, प्रदेश सचिव शेखर पांडे और वरिष्ठ व्यापारी नवीन लाल साह ने बैंक प्रबंधकों से एटीएम में शीघ्र पर्याप्त मात्रा में रुपये डालने को कहा है। ब्यूरो 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें