बागेश्वर डिग्री कॉलेज के मैदान में मुख्य अतिथि के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता की दोनों टीमें। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में चोलामंडलम फाइनेंस ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टंगड़िया ब्रदर्स को सात विकेट से हरा दिया।
सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब कठायतबाड़ा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और गोमती गढ़िया ने शुभारंभ किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टंगड़िया ब्रदर्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे चोलामंडलम के बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों पर जमकर बरसे। उन्होंने तेजी से खेलते हुए 17 ओवर में ही तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से नरेंद्र दानू ने 48 रन बनाए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि नरेंद्र खेतवाल, जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद वल्दिया, विजयपाल मेहता, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, दीपक खेतवाल आदि मौजूद थे।