फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित होंगे जिले की सीएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन से सात मार्च तक होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रतिरक्षण कार्यक्रम के लिए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और एएनएम को प्रशिक्षित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रत्येक ब्लॉक में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर टीकाकरण से जुड़ी जानकारियां प्रदान करेगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, क्षय रोग अधिकारी डॉ. डीपी शुक्ला और वैक्सीन एवं कोल्ड चेन मैनेजर अंकित भटनागर सीएचओ और एएनएम को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं और अन्य लाभार्थियों को टीके लगाने के तरीके, सही भंडारण एवं प्रबंधन के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम 3 मार्च को बागेश्वर, 4 मार्च को कपकोट और 7 मार्च को गरुड़ में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि जिले में टीकाकरण कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें