कपकोट डिग्री कॉलेज में चिरबोधिनी पत्रिका का विमोचन करते अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर (कपकोट)। स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय कपकोट में चिरबोधिनी पत्रिका का विमोचन किया गया। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, दर्जा राज्य मंत्री बीएस बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही ने पत्रिका का विमोचन किया। विधायक भौर्याल ने कहा कि यह पत्रिका लोगों के लिए प्रेरक रहेगी। इससे नई पीढ़ी के युवाओं को एक नई सीख मिलेगी और उनकी अध्ययन के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। जनप्रतिनिधियों ने पत्रिका की सराहना कर कॉलेज संपादक मंडल टीम को बधाई दी और पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपनिदेशक एनएस बनकोटी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नीता साह, डॉ. बीसी तिवारी, डॉ. ममता सुयाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा, राजू राठौर आदि रहे।