पतंजलि स्वाभिमान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार नारेबाजी के साथ चीन में निर्मित उत्पादों के खिलाफ रैली निकाली। रैली में लोगों से चीन में निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की। बुधवार को कार्यकर्ता ऐतिहासिक नुमाईशखेत मैदान में जमा हुए। यहां से वह नारेबाजी करते हुए नगर के विभिन्न हिस्सों में गए।
रैली में शामिल लोगों ने लोगों से दीप पर्व दीपावली पर चीन में निर्मित पटाखे और अन्य सामान नहीं खरीदने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि चीन भारत से दोस्ती की बात कहकर पाकिस्तान में पल रहे आतंक का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को कमजोर करने वालों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। रैली में गणेश दत्त पांडे, कमलेश, महिपाल भरड़ा, प्रवीण दफौटी, हरीश चंद्र पांडे और गणेश दत्त आदि शामिल थे।