उत्तरायणी अकादमी में तैयार मॉडल दिखाते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
उत्तरायण अकादमी तुपेड़ में कक्षावार हुई हस्तकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने अव्वल बच्चों को पुरस्कृत किया।
अकादमी के सभागार में प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने हस्तकला प्रतियोगिता में अपशिष्ट पदार्थों से विभिन्न कलाकृतियों का मनमोहक निर्माण किया। प्रबंधक दीवान सिंह खेतवाल और प्रधानाचार्या शोभा खेतवाल ने कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे बच्चों को पुरस्कृत किया।