फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में बाल विज्ञान मेला शुरू 

Thu, 28 Apr 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में िवज्ञान मेले में लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 लोक संचार एवं विकास समिति पिथौरागढ़ की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के उत्प्रेरण एवं सहयोग से यहां विज्ञान मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले का समन्वयन पब्लिक स्कूल वेलफेयर ऐसोसिएशन की जिला इकाई कर रही है। मेले का शुभारंभ पीजी कालेज के प्राचार्य डा. एससी पंत ने दीप प्रज्वलन कर किया।

उन्होंने बच्चों से खोजी बनने के लिए कठोर परिश्रमी बनने को कहा। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के सभागार में कई वैज्ञानिकों को मिली उपलब्धियों के बारे में बिस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों से वैज्ञानिकों के कृतित्व और व्यक्तित्व से सीख लेने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पब्लिक स्कूल वेलफेयर ऐसोसिएशन की जिलाध्यक्ष घनानंद जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने आयोजक संस्था के सहयोग के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


संस्थाध्यक्ष योगेश भट्ट ने कहा कि विज्ञान मेले के द्वारा विद्यार्थियों और आम जनमानस की सोच को वैज्ञानिक आधारशिला प्रदान होगी। भारत सरकार के नामित संदर्भ व्यक्ति डॉ. शंकर बर्थवाल विशेषज्ञ हाइड्रापोनिक्स जल कृषि, डॉ. जितेंद्र भटनागर और कथित चमत्कारों की वैज्ञानिक आख्या मन मोहन श्रीवास्तव, केके राय ने कठपुतली द्वारा संचार, डा. बसंती भट्ट, जल गुणवत्ता, डा. अजय कुमार ने मौसम और जलवायु परीक्षण, योगेश भट्ट खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच, डा. दर्शन लाल बवेजा अल्प सामग्री द्वारा विज्ञान मॉडल निर्माण, और आईटी तकनीकी विषय के बारे में बताया। यहां बच्चों ने विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई है।
विज्ञापन

पहले दिन कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिरके बच्चों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।  मेले को सफल बनाने में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. आशा तिवारी, हरीश पांडे, रेखा धामी, दुर्गा असवाल, गोरव पंत, भाष्कर तिवारी, लक्ष्मी टाकुली समेत विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और प्रधानाचार्य सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत पांडे ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी और आनंदी एकेडमी के बच्चों ने अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें