फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

Sat, 10 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
बच्चों का स्वास्‍थ्य परीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। राष्ट्रीय बाल शिक्षा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत यहां आयोजित शिविर में राजकीय आदर्श प्राइमरी स्कूल के 270 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। बच्चों को निशुल्क दवाइयां बांटी गई। डॉक्टरों ने 18 बच्चों को बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया। बच्चों से सफाई पर खास ध्यान देने और स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने पर तुरंत नजदीक के अस्पताल से संपर्क करने को कहा। अस्पताल में दवाइयों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूल कपकोट में डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को ठंड से बचने गरम कपड़े पहनने और गरम पानी से नहाने के अलावा भोजन भी गरम ही लेने को कहा। उन्होंने बच्चों से स्वच्छता पर खास ध्यान देने, बासी भोजन न लेने को कहा। उन्होंने बच्चों से स्वच्छता पर खास ध्यान देने को कहा। खुले में शौच न करने और शौच के बाद हाथ साबुन से अवश्य धोएं।

अच्छा स्वास्थ्य रहेगा तो बुद्धि का भी विकास होगा। प्रधानाध्यापक केडी शर्मा ने स्वास्थ्य टीम के सहयोग के प्रति आभार जताया। वहां फार्मेसिस्ट विपिन चंद्र पांडे, सहायक अध्यापक सुरेश पांडे, ठाकुर सिंह रावत, कल्पना हरड़िया, विनीता, चंद्रा, मंजू गढ़िया, नीतू भारती, जयंती दानू, हरीश ऐठानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें