राउमावि वैशानी में स्वच्छता पुरस्कार देते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न विद्यालयों में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली तथा सफाई अभियान संचालित किए। स्कूलों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। राउमावि बैसानी में बच्चों ने गांव के रास्तों की सफाई की तथा झाड़ियों का कटान किया। प्रधानाचार्य नारायण सिंह हरड़िया ने बच्चों को सफाई के महत्व के बारे में बताया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। संचालन धीरेंद्र कुमार ने किया।
इधर नवप्रभात विद्या मंदिर कन्यालीकोट में स्वच्छता पखवाड़े के तहत बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र गढ़िया व प्रधानाचार्य महेश चंद्र ने स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। राइंका रवाईखाल में वन विभाग द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सोनम राणा प्रथम, सपना द्वितीय तथा हर्षिता जोशी तृतीय स्थान पर रहे। उपप्रभागीय वनाधिकारी बलवंत सिंह शाही ने स्वच्छता के बारे में बताया। इस मौके पर रेंजर राजे सिंह रमोला, प्रधानाचार्य बीसी जोशी, जोगाराम दनी राम आदि थे। ब्यूरो