फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलुरु से लौटा युवक आइसोलेशन में भर्ती, 5 की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के आइसाेलेशन वार्ड में संदिग्ध युवक काे भर्ती किया गया है। कमेड़ीदेवी क्षेत्र का रहना वाला यह युवक मार्च महीने में बंगलुरु से लौटा है। इधर, संस्थागत क्वारंटीन से जिन पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले से 17 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार शाम जांच के बाद कमेड़ीदेवी क्षेत्र के युवक काे आइसाेलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। डिप्टी सीएमआे वीके सक्सेना ने बताया स्वास्थ्य परीक्षण के दाैरान युवक में सर्दी, जुकाम के लक्षण पाए गए हैं। उसे सांस लेने में भी दिक्कत है। बताया कि सैंपल जांच के लिए गया है। उधर, संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी डॉ. एजल पटेल ने बताया कि क्वारंटीन किए गए पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि क्वारंटीन किए गए दो लोगों ने 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है। इन दोनों को घर भेजने के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन के पास भेजा गया है। अनुमति मिलते ही इन्हें घर भेज दिया जाएगा। अभी बागेश्वर के संस्थागत क्वारंटीन में 22 और गरुड़ के संस्थागत क्वारंटीन में दो लोग रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें