फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बच्चों को मिली पार्क की सौगात

Mon, 12 Jan 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद ने शहरवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान के पास सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित बच्चा पार्क का विधिवत लोकार्पण किया गया। 22 लाख रुपये की लागत से तैयार यह पार्क अब बच्चों की सेहत और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के बेणीमाधव वार्ड में नुमाइश अवस्थापना विकास निधि मद के अंतर्गत इस पार्क का निर्माण किया गया है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास और नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने पार्क का उद्घाटन किया। पार्क में बच्चों के लिए झूले, फिसल पट्टी और सुरक्षित खेलने के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। लोकार्पण के अवसर पर पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि बच्चों के लिए पार्क खेलने के अलावा उनकी सेहत और मानसिक विकास के लिए भी जरूरी है।
उन्होंने बीते चुनाव में नगर में बच्चा पार्क के निर्माण का वादा किया था। विधायक दास ने पालिका के बच्चा पार्क निर्माण की पहल की सराहना की। इस मौके पर ईओ विनोद सिंह जीना, सभासद नवीन कुमार, प्रेम हरड़िया, कैलाश आर्या, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें