फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बच्चों ने मनाया आनंद उल्लास दिवस 

Fri, 31 Mar 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
गरुड़ के उड़खुली जूनियर हाईस्कूल में आनंद उल्सास दिवस मनाते - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्लॉक के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शुक्रवार को उल्लास दिवस मनाया गया। बच्चे मनपसंद परिधानों में आये। बच्चों ने झोड़े, चांचरी, कुमाऊंनी लोक नृत्य, पेंटिंग आदि गतिविधियों में उत्साह के साथ भागीदारी की। जूहा रौल्याणा में ग्राम प्रधान मदन गिरी, हेड टीचर नीरज पंत, भास्कर पंत, दीपक पांडे ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। 
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल उड़खुली में बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, हेड टीचर शंकर टम्टा, नीरा आर्या, दीप कोहली  जूनियर हाईस्कूल बदरीनाथ में हेड टीचर दलीप भाकुनी, दिनेश नेगी, फिरदौस प्रवीन, शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाईस्कूल में हेड टीचर महेश पंत, देवेंद्र मिश्रा, प्राथमिक भिटारकोट में दिनेश तिवारी और नीरज कुमार, मॉडल प्राथमिक नौघर में उमेश जोशी, सतीश कांडपाल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। ब्लॉक के सभी स्कूलों में मध्यांतर के बाद बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया। बता दें कि बीईओ आकाश सारस्वत की पहल पर ब्लॉक में पहली बार ऐसा आयोजन हुआ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें