बागेश्वर के बोहाला में संवाद और जनजागरूकता कार्यक्रम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला बाल कल्याण समिति ने जीआईसी बोहाला में संवाद जन जागरूकता शिविर का आयोजन कर बच्चों को बाल अधिकारों की जानकारी दी।
बाल कल्याण समिति की सदस्य हेमलता भट्ट, संतोष टम्टा, कैलाश बिष्ट ने बच्चों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। पीएलवी अनिल कार्की ने पॉक्सो और अन्य अधिनियमों के बारे में बताया। परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल ने एमवी एक्ट, झिरौली के थानाध्यक्ष केएस नेगी ने साइबर अपराध, नशामुक्ति, घरेलू हिंसा, बाल विवाह आदि की जानकारी दी। संवाद