फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलसेरा के ग्रामीणों ने अपर मुख्य अधिकारी को घेरा

Wed, 28 Sep 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी का घेराव करते मंडलसेरा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 भागीरथी से जीआईसी तक जिला बोर्ड के पुराने मार्ग को हल्का वाहन मार्ग बनाने की मांग को लेकर मंडलसेरा ग्राम सभा के लोगों ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी का घेराव किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुविधा नहीं होने से सैकड़ों की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

जिला पंचायत सदस्य ज्योति दफौटी के नेतृत्व में जिला पंचायत पहुंचे मंडलसेरा के ग्रामीणों ने कहा कि भागीरथी, गाड़गांव, भरतपुर, गड़ख्यूड़ा, हरुथान से जीआईसी मंडलसेरा तक जिला बोर्ड का पुराना अश्व मार्ग है। यह मार्ग देखरेख के अभाव में अतिक्रमण की चपेट में है। लोगों ने जिला पंचायत से इस मार्ग को हल्का वाहन मोटर मार्ग बनाने की मांग की। कहा कि सड़क की सुविधा नहीं होने से उन्हें घूमकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गई तो इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। घेराव करने वालों में बसंत कुमार, प्रकाश सिंह, गोपाल सिंह, जगदीश थापा, मनोज भंडारी, हरीश थापा, रमेश थापा आदि शामिल थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें