बागेश्वर में वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण करते मुख्य वन संरक्षक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो ने जिले में वन विभाग के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग की नर्सरी में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाने और जंगली फल व औषधियुक्त पौधों को विकसित करने को कहा। आगामी फायर सीजन के लिए अभी से तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।
मुख्य वन संरक्षक ने वन विभाग की ओर से कौसानी और बिलखेत में बनाए गए अमृत सरोवर, लकड़ियाथल में बनी नक्षत्र वाटिका, छतीना में बनी नर्सरी, जौलकांडे में बने मॉडल क्रू स्टेशन आदि का जायजा लिया। उन्होंने नर्सरी को विकसित करने के साथ पौधरोपण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले में ईको टूरिज्म को बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा। कहा कि जिले में वन विभाग ने बेहतर कार्य किए हैं। अभिनव प्रयोग में बागेश्वर वन विभाग का कार्य बेहतर श्रेणी का है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कार्यों की इस निरंतरता को बनाए रखने को कहा। इस मौके पर डीएफओ हिमांशु बागरी, रेंजर श्याम सिंह करायत, सुरेंद्र नेगी, वन दरोगा भूपाल राम, कैलाश पांडेय, हयात बिष्ट, वनरक्षक गीता बिष्ट, मुन्नी कठायत, डिप्टी रेंजर हरीश सती आदि मौजूद रहे।